माधव ज्योति यात्रा का आयोजन आज तैयारियां पूर्ण
Sep 29 2021
छत्री में कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की प्रतिमा पर स्थापित होंगी माधव ज्योति
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं ग्वालियर चंबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की 20 वीं पुण्यतिथि के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधव ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है ।
इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए ग्वालियर चबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की कैलाशवासी माधव राव सिंधिया जी की 20 वीं पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन माधव ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस माधव Óयोति यात्रा के आयोजन को बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है इस आयोजन में ग्वालियर चंबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल संस्था अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी संजय क_ल सचिव दीपक जायसवाल ने बताया की इस माधव ज्योति यात्रा को व्यवस्थित रूप देने के लिए आयोजन समिति बनाई गई है इसमें राम नारायण मिश्रा, राकेश अग्रवाल, धीरज गोयल अशोक जैन, इस माधव ज्योति यात्रा को नदी गेट से प्रारंभ की जायेगी। उससे पूर्व कैलाशवासी माधव राव सिंधिया जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी तत्पश्चात माधव ज्योति को मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नदी गेट से जयेंद्र गंज से रवाना की जायेगी जयेंद्र गंज से हाईकोर्ट,सनातम धर्म मंदिर रोड से अचलेश्वर मंदिर होते हुए थीम रोड़ से अमा महाराज की छत्री कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी। और वहां पर उस माधव ज्योति को स्थापित की जाएगी और इस माधव ज्योति को सिंधिया परिवार के परिजनों को भेंट की जायेगी। इस सपूर्ण आयोजन में विशेष आकर्षक माधव ज्योति, बग्गी,घोड़े, बैंड,डीजे, गाड़ी, रहेंगी और जब तक सूरज चांद रहेगा माधव तेरा नाम रहेगा की धून का उच्चारण भी किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में मुय अतिथि के रूप में ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर माधव ज्योति प्रजवलित करेंगे। विशिष्ट अतिथि कमल माखीजानी, भारतीय जनता पार्टी जिला महा नगर अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहेंगी इस आयोजन में जो भी बच्चे भाग ले रहे हैं उन्हें प्रणाम पत्र और मैडल भी प्रदान किये जायेंगे और सभी बच्चों को स्वल्पाहार वितरण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









