चित्रभारती का दो दिवसीय राज्यस्तरीय लघु फिल्म उत्सव 3 व 4 अक्टूबर को
Sep 28 2021
ग्वालियर। भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित 'चित्र भारती राज्य स्तरीय लघु फिल्म उत्सव का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय, चित्र भारती के प्रांत सह संयोजक दिनेश चाकणकर ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने आयोजन समिति और आयोजन स्थल की घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान के परिसर में होगा।
चित्र भारती के प्रांत सह संयोजक दिनेश चाकणकर ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल के द्वारा जमीन से जुड़े लोगों की कहानियां भी आसानी से समाज में पहुंच सकेगी। हमने संस्कृति को भारतीय सिनेमा से जोड़कर खत्म कर दिया है। हमारे हर उत्सव में आजकल सिनेमा के गाने बजाए जाते हैं। कहानियां ही राष्ट्र की संपत्ति बनती हैं। इसलिए जमीन और लोगों से जुड़ी कहानियां सिनेमा के माध्यम से समाज में पहुंचे, इसके प्रयास होने चाहिए। कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति भी बनाई गई है जिसके अध्यक्ष डॉक्टर केशव पाण्डेय उपाध्यक्ष दीपक तोमर। संरक्षक-डॉटर आलोक शर्मा निदेशक आईआईटीटीएम, प्रोफेसर साहित्य कुमार नाहर कुलपति राजा मानसिंह तोमर कला एवं संगीत विश्विद्यालय ग्वालियर, श्रीमती किरण भदौरिया शिक्षाविद एवं समाजसेवी, कर्नल महीपत पवार, सुनील सिंह राठौर (वीआईएसएम), कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार तथा उमेश गोहान्जे होंगे। प्रचार प्रसार समिति प्रवीण दुबे, रामकृष्ण उपाध्याय, अजय अरोरा एवं राजलखन सिंह हैं।
कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक आक्रमण भी हुआ। पहले की फिल्मों में भारत का आम व्यक्ति समस्याओं से लड़ता हुआ और जीतता हुआ दिखाया जाता था। लेकिन अब विदेशों में जाकर प्रेम करते हुए ही दिखाया जाता है। फिल्मों से कॉमनमैन गायब हो गया। भारतीय चित्र फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजनों की आवश्यकता है। ताकि भारत के क्रिएटिव लोगों को अपनी कहानियां बताने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि इस फि़ल्म फेस्टिवल की थीम बहुत आकर्षक हैं। इस अवसर पर फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर भी लोकार्पित किया गया।
यह संस्थाएं कर रही हैं सहयोग
राजा मानसिंह तोमर कला एवं संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर, आईआईटीटीएम, ग्रीनवुड पलिक स्कूल, वीआईएसएम एवं उदभव सांस्कृतिक संस्था। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने बताया कि फि़ल्म फेस्टीवल में निर्धारित विषयों की लघु फिल्में प्रविष्टि स्वरूप आमंत्रित की गई हैं।
फिल्मों को लेकर काफी संभावनाएं ग्वालियर में
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ पांडेय ने कहा कि ग्वालियर में फिल्मों को लेकर काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्मोत्सव आने वाले समय में ग्वालियर अंचल की प्रतिभाओं और महत्वपूर्ण स्थलों आदि के लिए विकास के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय चित्र साधना फिल्म क्षेत्र में भारतीय विचार के लिए कार्य करने वाली समर्पित संस्था है। यह संस्था प्रति दो वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर 'चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सवÓ का आयोजन करती है। इसके अतिरिक्त वर्षभर विविध प्रकार की गतिविधियाँ एवं स्थानीय स्तर पर फिल्म समीक्षा, फिल्म प्रदर्शन, विमर्श, प्रशिक्षण एवं लघु फिल्म फेस्टिवल के आयोजन संस्था की ओर से किये जाते हैं। प्रत्येक दो साल पर होने वाले राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन इस बार मध्यप्रदेश की राजधानी एवं झीलों के शहर भोपाल में 18 से 20 फरवरी, 2022 तक होना तय है। पहली बार वर्ष 2016 में राज्य के बहु-सांस्कृतिक एवं वाणिÓियक केंद्र इंदौर में आयोजित किया गया था। वर्ष 2016 में राजपाल यादव, मनोज तिवारी, मधुर भंडारकर, केवी विजयेंद्र प्रसाद जैसी हस्तियों ने प्रतिभागियों और दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किए थे।
कोरोना महामारी ने फिल्म और टेलीविजन उद्योग सहित समाज जीवन के सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। परन्तु, कोरोना वायरस भारतीय लोगों की जीवटता को प्रभावित नहीं कर सका। यही कारण है कि हम विश्व में सबसे बेहतर ढंग से महामारी का मुकाबला कर पा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









