पंजाबी परिषद एवं रेलवे विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान संपन्न

Sep 28 2021

ग्वालियर। ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर एवं रेलवे विभाग ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में ग्वालियर स्टेशन  सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पंजाबी परिषद समिति के  महिला एवं पुरुष सदस्यगण एक सैकड़ा से भी ज्यादा सम्मिलित हुए। 
जिन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्टेशन पर पधारे यात्रियों को भी जागरूक करते हुए मास्क बांटते हुए सैनिटाइज किया। एवं स्टेशन पर सफाई रखने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में पंजाबी परिषद समिति के कुलवीर भारद्वाज, अशोक मारवा,  जीके सूरी  एवं स्टेशन मास्टर  राठौर, अजय सपरा, संजय सपरा, अनिल गांधी, साकेत आनंद, यशपाल कपूर एवं मधु भारद्वाज, राजपाल खुराना, मनोहर लाल भल्ला दिनेश, भल्ला प्रमिला, रश्मि सूरी, रवि आनंद, रिचा मल्होत्रा, प्रीती अरोरा, उषा मल्होत्रा, पूजा शर्मा, विम्मी गुलशन, उप्पल, सुनीता शर्मा शालू कोहली, पूरन चंद खत्री, बीडी वर्मा, श्याम भल्ला सहित भारी संख्या में पंजाबी परिषद समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे। जिन्होंने स्टेशन के साथ-साथ बाहर सड़क एवं शौचालय तक में सफाई कर स्टेशन को साफ किया। परिस परिषद के  मुख्य परामर्शदाता कोलिर भारद्वाज एवं स्टेशन मास्टर राठौर ने यात्रियों से  सफाई अभियान के बारे में पूछा तो सभी यात्री ने भूरी भूरी प्रशंसा की।