केआरएच में बच्चों के आईसीयू की दयनीय हालत पर विधायक पाठक ने लगाई फटकार
Sep 28 2021
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रवीण पाठक ने कमलाराजा अस्पताल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बच्चों के आईसीयू की हालत बहुत दयनीय मिली एवं अस्पताल परिसर में जगह जगह फैली गंदगी को लेकर भी विधायक श्री पाठक ने सफाई व्यवस्था संभालने वाली कंपनी के कर्ता-धर्ताओं की भी कड़ी फटकार लगाई।
ज्ञात हो कि विधायक श्री पाठक की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल है, इसके लिए विधायक श्री पाठक अस्पताल और स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लगातार का निरीक्षण करते रहते हैं।
विधायक प्रवीण पाठक कमला अस्पताल के बच्चों के आईसीयू में पहुंचे तो आईसीयू के हालात बहुत जयादा खराब थे आईसीयू में उपलध कुल 36 बेड पर 90 बच्चे भर्ती थे। हालत यह थी कि एक एक बिस्तर पर 4-4 बच्चे भर्ती थे। आईसीयू की दयनीय और दर्दनाक स्थिति देखकर विधायक श्री पाठक ने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरकेएस धाकड़ से व्यवस्थाएं तुरंत दुरुस्त करने के लिए कहा। आईसीयू में नर्सिंग स्टाफ की भी बहुत कमी देखने को मिली।
विधायक प्रवीण पाठक के पूछने पर इस दौरान उपस्थित डॉ अजय गौड़ ने बताया कि नियमों के अनुसार एक वेंटिलेटर पर एक नर्स और आईसीयू के अन्य पलंगों पर दो पलंग पर एक नर्स होना चाहिए लेकिन वर्तमान में यहां पर केवल एक समय में 3 नर्स ड्यूटी कर रही हैं।
विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना के साथ-साथ डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का संक्रमण काल चल रहा है इसके बावजूद अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है। बड़े दुख की बात है कि ऐसे समय में भी प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है। विधायक श्री पाठक ने डॉक्टर धाकड़ से कहा कि आपने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अभी तक क्या कार्यवाही की है इस पर डॉ धाकड़ ने कहा कि हमने शासन को इस बारे में अवगत करा दिया है तब विधायक श्री पाठक ने कहा कि कृपया आप मुझे बताएं मैं कमलाराजा अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री से भी बात करके निवेदन करूंगा।
कमलाराजा अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त दिखाई दे रही थी विधायक श्री पाठक ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह- जगह गंदगी फैली हुई है और सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है इसको लेकर विधायक प्रवीण पाठक ने सफाई व्यवस्था संभाल रही कंपनी के मैनेजर को बुलाकर भी कड़ी फटकार लगाई और तुरंत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









