3 साल के बेटे संग फंदे पर झूली गर्भवती - सुसाइड नोट में लिखा- मैं जीवन से दुखी हो गई हूं, अब खुश रहना तुम्हारे रास्ते का कांटा हट गया
Sep 28 2021
ग्वालियर। सोमवार देर शाम 7 महीने की गर्भवती ने 3 साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने 5 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पति से कहा है कि अब तो आप खुश रहोगे, तुम्हारे के रास्ते का कांटा हट गया। यह भी लिखा है कि मैं जीवन से दुखी हो गई हूं।
मुरैना की रहने वाली प्रीति प्रजापति (28) की शादी 8 साल पहले ग्वालियर के हजीरा माधवी नगर के रहने वाले राजकुमार प्रजापति (30) से हुई थी। राजकुमार वॉल पुट्टी का कारीगर है। घर में मां-पिता के अलावा बड़ा भाई और भाभी भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद राजकुमार को जुए और शराब की लत लग गई। इसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच 3 साल पहले प्रीति ने बेटे को जन्म दिया। उसका नाम कुनाल रखा। बेटा होने के बाद भी पति, सास, जेठ, जेठानी दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।
प्रीति 7 महीने की गर्भवती थी। सोमवार को राजकुमार और उसका बड़ा भाई काम पर गया था। सास और जेठानी किसी काम से बाहर गई थीं। इसी बीच शाम को प्रीति ने साड़ी से फंदा बनाकर बेटे सहित फांसी लगा ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब पड़ोस की एक महिला उनके घर पहुंची। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीएसपी रवि भदौरिया, हजीरा टीआई आलोक सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को निगरानी में ले लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आसपास के लोग जब अंदर पहुंचे, तो कुछ पल के लिए लगा कि प्रीति बच्चे को गोद में लेकर खड़ी है, लेकिन जब दोनों के गले में साड़ी का फंदा देखा तो माजरा समझ में आया। सूचना मिलते ही मुरैना से प्रीति की मां, भाई व पिता मौके पर पहुंच गए। उसके बाद ही पुलिस ने शवों को नीचे उतारा।
मां ने कहा- तीनों की हत्या की गई है
प्रीति की मां पार्वती का कहना है कि बेटी, नाती कुनाल और पेट पल रहा गर्भ तीनों की हत्या की गई है। उनको मारकर फांसी का रूप दिया गया है। कुछ महीने पहले प्रीति के पेट में उसके जेठ जीतू ने लात मारी थी। इसके बाद हम बेटी को घर ले गए थे। जन्माष्टमी पर राजकुमार उसे वापस ले आया था। प्रीति नहीं आना चाहती थी, लेकिन उसने आत्महत्या की धमकी दी थी। इसलिए बेटी को भेजना पड़ा।
मैं जा रही हूं तुम अपनी दुनिया में खुश रहना
प्रीति ने 5 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। उसने शादी से लेकर मौत के चंद सेकंड पहले तक हर एक बात का जिक्र किया है। उसने मौत के लिए पति, सास, जेठ व जेठानी को जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा है कि इस जीवन से अब में दुखी हो चुकी हूं। जब शादी हुई थी, तो कई सपने थे। पति भी ठीक रहता था। उसके बाद पति जुआ, शराब पीने लगे। मेरी जिंदगी नरक होती चली गई। मैं और मेरा बेटा जान दे रहे हैं। अब आप खुश रहना। आपके रास्ते कांटा हट गया है। इतना ही नहीं प्रीति ने अपने ऊपर हो रहे हर जुर्म का जिक्र सुसाइड नोट में लिखा है। उसने यह भी लिखा है कि उसके गर्भवती होने पर कैसे जेठ ने उसे लात मारी।
भाई बोला-12 दिन से बहन से बात नहीं करा रहे थे, पता नहीं था कि अब कभी उससे बात ही नहीं होगी
12 दिन पहले बहन से आखिरी बार बात हुई थी, तब उसने कहा था कि ठीक है, लेकिन उसके बाद बहन से कभी बात ही नहीं हुई। बहनोई को 10-10 कॉल किए, लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया। यह नहीं सोचा था कि तीन भाइयों की इकलौती बहन से फिर कभी बात ही नहीं होगी। यह कहना था प्रीति के छोटे भाई दीपक का। वह अहमदाबाद में जॉब करता है। इकलौती बहन और भांजे के इस तरह दुनिया से चले जाने का पता चलते ही वह प्राइवेट टैक्सी कर ग्वालियर के लिए निकल पड़े हैं। रह-रहकर उसे एक ही बात याद आ रही कि उसने हमेशा के लिए अपनी बहन को खो दिया है। दीपक ने बताया कि उसकी बहन उसका अभिमान थी, लेकिन यह नहीं जानते थे इस तरह वह हमें छोड़कर चली जाएगी।
तीन भाइयों की इकलौती बहन थी प्रीति
मुरैना निवासी दीपक प्रजापति ने बताया कि हम चार भाई-बहन हैं। प्रीति दीदी हम तीनों भाइयों से बड़ी थीं। इसलिए सब उनकी बहुत इज्जत करते थे। हम तीनों भाई अहमदाबाद में जॉब करते हैं। आखिरी बार बहन से उस समय मुलाकात हुई थी जब रक्षाबंधन से पहले उसके पति राजकुमार ने उसे पीटा था तो मैं उसे घर ले आया था। इसके बाद हमने सोचा था कि बहन को घर पर ही रखेंगे। पर जन्माष्टमी पर राजकुमार नशे में धुत होकर पहुंचा तो उसे कसम खिलाकर जबरन साथ ले गया। इसके बाद हमें उसका चेहरा देखने को नहीं मिला। मासूम भांजे कुनाल ने तो अभी दुनिया भी नहीं देखी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









