आज शहीद भगत सिंह की जयंती मनाएगी हिंदू महासभा
Sep 27 2021
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की 114 वी जयंती पर दोपहर 1 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर ग्वालियर में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में होगा।
जिला सत्मेलन के विचारणीय विषय- ग्वालियर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान नगर निगम द्वारा अनेकों मंदिरों की हिन्दू देव मूर्तियों को हटाया गया था श्रद्धा पर्वत हनुमान टेकरी पर नगर निगम ने हिन्दू देव प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीक़े से रखा था। 19 जून को हिन्दू महासभा ने गंगाजी में विर्सजन किया था तब आयुक्त महोदय ने घोषणा की थी कि तीन माह में मंदिर का निर्माण कर बची हुई हिन्दू देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जो अभी तक नहीं हुई है। मंदिरों से अतिक्रमण हटाया जाये, वीर सावरकर प्रतिमा जिस पर स्मार्ट सिटी प्राधिकरण द्वारा 5 करोड़ रुपये, इस तरह महाराज बाड़े पर टाउन हॉल में करोड़ो रूपये खर्च किया गया है, लेकिन वर्षो से बंद पड़े है इन्हें शीघ्र खोला जाये। ग्वालियर में निजी स्कूलों एवं ईसाई मिशनरी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन नही किया जा रहा, शिक्षण शुल्क शासन की गाइडलाइन के अनुसार लिया जाये। 776 सांसदों 4582 विधायको का मानदेय आधा करो। कमरतोड़ मंहगाई रोको, बेरोजगार को काम दो।
पत्रकार वार्ता से चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हरिदास अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा संयुक्त रूप से पत्रकारो से चर्चा करते हुए जानकारी दी एवं आगे बताया कि अमर शहीद यात्रा दोपहर 2 बजे से दौलतगज महाराज बाड़ा, माधवगंज, मामा का बाज़ार, हेमसिंह की परेड, त्रिमूर्ति तिराहा पर माल्यार्पण, बेटी बचाओ तिराहा से कपू ईदगाह नया बाज़ार चौराहा, दाल बाजार घोड़ा, चौक हाईकोर्ट, पाटनकर बाजार, से दौलतगज कार्यालय पर समापन समारोह होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









