आधा सैकड़ा लोग पेट्रोल लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस सुमावली विधायक अजब सिंह पर करो एफआईआर, नहीं तो करेंगे आत्मदाह
Sep 26 2021
ग्वालियर।रविवार को आधा सैकड़ा लोगों ने हाथों में पेट्रोल की बोतल लेकर एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया और सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवह के खिलाफ नारेबाजी की है। इतना ही नहीं लोगों का कहना था कि यदि विधायक पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वह लोग यहीं आत्मदाह कर लेंगे। पिछले 10 साल से अजब सिंह उनको गुमराह कर रहा है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने से डरती है।
हंगामा होता देखा एएसपी हितिका वासल मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाया कि इस तरह के प्रदर्शन से उनकी छबि खराब होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी की शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा। अजब सिंह कोई भी हों, यदि धोखाधड़ी की है तो मामला दर्ज होगा। इसके बाद लोग वहां से हटे हैं।
रविवार को कृष्ण गोपाल चौरसिया, बृजेश श्रीवास सहित करीब 50 से अधिक महिलाएं, पुरूष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। लोगों के हाथों में उनके प्लॉट की रजिस्ट्री की कॉपी और कॉपी के पीछे एक बोतल छीपी थी। जिसमें पेट्रोल भरा था। यह लोग पुरानी छावनी, महाराजपुरा इलाके के थे और सभी प्रॉपर्टी कारोबारी व वर्तमान में सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत लेकर आए थे। सभी लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों को पुलिस अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उनके हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें देखकर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पेट्रोल छीन ली।
लोगों का कहना था कि महाराजपुरके विक्रमपुर खेरिया इलाके में विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके रिश्तेदारों ने प्लॉट के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। करीब 70 से 80 लोगों से 7 से 8 करोड़ रुपए प्लॉट के नाम पर हड़प चुके हैं। पर 10 साल होने को आए हैं, लेकिन न जो प्लॉट मिले हैं न ही रुपए वापस मिले हैं। सुमावली विधायक 10 साल में एक प्लॉट को अलग-अलग क्षेत्र में देने का 4-4 बार एग्रीमेंट कर चुके हैं, लेकिन प्लॉट नहीं दिया है। रजिस्ट्री की कॉपी हमारे पास है, लेकिन जगह नहीं है। आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। यदि पुलिस स्नढ्ढक्र दर्ज नहीं करती है तो हम आत्मदाह करेंगे। ्रस्क्क हितिका वासल ने जब लोगों को समझाया कि पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी तो वह माने।
पीडि़तों का दुख
10 साल पहले मैंने अपने रिश्तेदारों और मिलने वालों के प्लॉट विधायक अजब सिंह और उननके रिश्तेदारों के बुक किए थे। करीब 2 करोड़ रुपए उसके पास पहुंच गए, लेकिन प्लॉट अभी तक नहीं मिले। 10 साल में अलग-अलग जगह पर प्लॉट देने 4 बार विधायक अनुबंध कर चुका है। बच्चे भूखे मरने पर आ गए हैं। अब आत्मदाह के सिवाय कुछ रास्ता नजर नहींआ रहा है।
कृष्ण गोपाल चौरसिया, ठगी के शिकार
हम 70 से 80 लोग हैं जिनको प्लॉट के नाम पर ठगा गया है। 10 साल से सिर्फ चक्कर लगा रहे हैं। क्या पुलिस विधायक से डरती है, जो उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो हम आत्मदाह करेंगे।
बृजेश श्रीवास, धोखाधड़ी का शिकार
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









