प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से भारत विश्व गुरू बनेगा : सुश्री नेहा जोशी

Sep 26 2021

ग्वालियर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री नेहा जोशी ने एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र और प्रदेश सरकार की महती योजना अन्त्योदय कार्यक्रमों से लाभांवित लाभार्थियों का सम्मान किया।
भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री नेहा जोशी ने उपस्थित लाभांवित एवं भाजयुमों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा जो अन्त्योदय का विचार रखा गया है भाजपा की सरकार का हर एक कार्यकर्ता इसी विचार से प्रेरित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसी विचार से प्रेरणा लेकर नारा दिया सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इसी प्रयास से भारत विश्व गुरू बनेगा।
सुश्री नेहा जोशी ने केन्द्र की महती उज्जवला योजना का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना से शहरी तथा ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आ गया है। उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि समय खरीदा नहीं जा सकता जो गरीब महिलाओं के लिये सहीं भी थी। ग्रामीण गरीब महिलाओं का अधिकांश समय जंगल से खाना बनाने के लिये लकड़ी लाने में चला जाता था और दिन में कई-कई बार चूल्हा जलाने में अधिकांश समय जाता था। वहीं उनकी धुंआं से आंखों की रोशनी भी कम हो जाती थी। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब ग्रामीण और गरीब शहरी महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन दिये। उन्होंने कहा कि आज महिला के घर में गैस है इससे उनके समय की बचत हो रही है। जिससे वे अपने बच्चों का स्कूल का होकवर्क सहित अन्य कार्य आसानी के साथ कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने दिया। मंच पर दीप ज्योति मुंडे, आलोक डंगस, विवेक चौहान, हरीश यादव, राहुल दुबे, प्रतीक तिवारी एवं निर्दोष शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन निर्दोष शर्मा ने किया एवं आभार प्रिन्स मंझवार ने किया।
सुश्री नेहा जोशी का स्वागत करने वालों में निशांत राय, बलवीर बघेल, उमेश जोशी, राहुल भदौरिया, सचिन पचैरी, रोहित भाटिया, मनोज राजपूत, प्रदीप जादौन, अखिल राजौरिया, ज्ञानेन्द्र भदौरिया, अंकित राजपूत, जतिन शर्मा, पवन शर्मा नीरज जैन, राजकुमार यादव आदि शामिल थे।