डॉ. शिराली को मिला नेशनल वुमन अवॉर्ड

Sep 26 2021

ग्वालियर। ऑस्ट्रेलिया, इंडिया व इंडोनेशिया के संयुक्त प्रकल्प "इंटरनेशनल आंत्रेप्रेन्योर काउंसिल" द्वारा भारत में नेशनल वुमन आंत्रेप्रन्योरशिप अवॉर्ड  हेतु शहर की शिराली रुनवाल को चुना गया है। उन्हें यह सम्मान चौमू राजपरिवार की रुक्षमणि देवी (राजस्थान) तथा ट्रस्ट के चेयरमैन व को-फाउंडर पीयूष पंडित (अबू धाबी) के हाथों सोशल लीडरशिप कैटेगरी में दिया गया। उक्त चयन तीन देशों के कुल 64 फाइनलिस्ट्स के बीच संपन्न हुआ।