सम्राट मिहिर जाति विवाद पर ग्वालियर में उपद्रव- आंसू गैस के गोले छोड़े, एएसपी को पत्थर लगे
Sep 26 2021
ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के आदेश के बाद मिहिर भोज जाति विवाद फिर सुलग उठा। शनिवार रात शिला पट्टिका को ढंकने पहुंचे प्रशासन का गुर्जर समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। यही नहीं प्रशासन और पुलिस पर पथराव किया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर एडिशनल एसपी हितिका वासल, एएसपी सत्येंद्र सिंह तोमर, एएसपी राजेश दंडोतिया, सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी झांसी रोड आसिफ मिर्जा बेग, कंपू थाना प्रभारी राम नरेश यादव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एएसपी राजेश दंडोतिया घायल भी हो गए। उनके पैर में पत्थर लगे हैं। प्रशासन ने शिला पट्टिका को चारों ओर से टीन से ढंक दिया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सम्राट मिहिर भोज की जाति विवाद मामले में कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने शनिवार को कहा है कि शिला पट्टिका विवाद का कारण बनी है, इसलिए कमेटी की रिपोर्ट आने तक शिला पट्टिका को ढंक कर रखा जाए। मिहिर भोज की वीरता और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए मूर्ति को खुला रखें। कोर्ट ने यह भी कहा है कि दोनों समाज के लोगों से संयम बरतने की उम्मीद की जाती है। प्रशासन भी सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था बनाए रखे। मामले में अगली सुनवाई अब 20 अक्टूबर को होगी।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
ग्वालियर के समाजसेवी राहुल साहू ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उनकी ओर से कोर्ट में तर्क दिया गया कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर दो समाजों में विवाद चल रहा है। इससे शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ रही है। प्रशासन की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता ने तर्क दिया कि नगर निगम ने प्रतिमा लगाने का जो प्रस्ताव पास किया था, उसमें सम्राट मिहिर भोज ही लिखा गया था। इस विवाद को खत्म करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बना दी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षत्रिय समाज की ओर से अधिवक्ता सुरेश अग्रवाल ने तर्क दिया कि सम्राट मिहिर भोज ही लिखा जाना चाहिए। इस नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









