स्मार्ट सिटी टीम ने महाराज बाड़ा पर किया बसों का औचक निरीक्षण

Sep 25 2021

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित सिटी बसों में स्वच्छता और कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा महाराज बाड़ा पर सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री अंकित शर्मा एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर स्वप्निल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। स्मार्ट सिटी की टीम द्वारा मौके पर ही बसों का निरीक्षण कर स्व'छता और कोविड गाइड लाइन का पालन करने हेतु बस ड्राइवर, हेल्पर सहित सवारियों को समझाइश दी गई, वही कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वाले बस ड्राइवर, हेल्पर के चालान भी टीम द्वारा बनाये गए।