आजादी के अमृत महोत्सव पर बीएसएफ की साइकल रैली दिल्ली रवाना

Sep 25 2021

ग्वालियर। शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई की शहीदी स्मारक पर बीएसएफ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान यहां से एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत और फिट रहे इंडिया का संदेश लेकर राजघाट दिल्ली के लिए साइकल रैली रवाना की गई। आयोजन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर और बीएसएफ, पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए।