टेंट हाउस में आग लगने से माल हुआ स्वाहा

Sep 25 2021

ग्वालियर। शनिवार सुबह उपनगर ग्वालियर विधानसभा के वार्ड एक में स्थित बरा गांव में शीतला टेंट हाउस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि टेंट हाउस रामबीर प्रजापति का है। इधर आगजनी की सूचना मिलने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर भी पहुंच गए।