पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट हों , पं. दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलें
Sep 25 2021
ग्वालियर। एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भाजपा उनके सपनों को साकार कर रही है और विचारों को जन-जन तक पहुंचा रही है। उनका सपना है कि समाज के अंतिम पड़ाव पर रहने वाले व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा जाए और इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है। यह बात सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने कही।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार सुबह दीनदयाल नगर के पास भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हेें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प भी लिया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियेां ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए घर-घर जाकर दस्तक दें। इस मौके पर संकल्प लिया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
पुष्पांजलि सभा में भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जय प्रकाश राजौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, सुशील वर्मा, हरीश मेवाफरोश और अनिल कौरव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









