बुजुर्ग महिला ने मांगी थी मदद, पर्स में रुपए देखकर बोले घर तक छोड़ देंगे, रास्ते में 31 हजार रुपए लूट लिए पुलिस ने 6 घंटे के अंदर दो लुटेरों को पकड़ा
Sep 25 2021
ग्वालियर। मदद करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने छह घंटे की मशक्कत के बाद दबोच लिया है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा पहाडिय़ा पर बीती रात की है। पकड़े गए लुटेरों से लूटी गई नगदी के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि कृष्णा पहाड़ी पर रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामश्री बाई पत्नी श्याम लाल मूलत विजयपुर मुरैना की रहने वाली है और वहां का मकान बेचकर उन्होंने पुरानी छावनी के कृष्णा पहाड़ी पर घर बनाया हुआ है। बीते रोज वह विजयपुर में अपनी वृद्धा पेंशन निकालने और मकान के बचे हुए पचास हजार रुपए लेने के लिए आई थी, विधवा पेंशन 6 हजार निकाली थी। मकान खरीदने वाले ने उन्हें पच्चीस हजार रुपए दिए व शेष रुपए कुछ दिन बाद पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिस पर वह रुपए लेकर बस से रवाना हुई। पर्स में कुल 31 हजार रुपए नगद और वोटर-आधार कार्ड रखा था।
पुरानी छावनी पहुंचकर वह बस से उतर गई और यहां पर तबीयत खराब होने के लिए उन्होंने पास ही खड़े दो युवकों से बेटे को कॉल करने को कहा। जैसे ही उन्होंने पर्स खोला तो युवकों को उनके पर्स में रुपए नजर आए। रुपए देखते ही युवकों ने मदद कर घर तक बाइक से छोडऩे का आश्वासन दिया और उन्हें बाइक पर बैठाकर कृष्णा पहाड़ी स्थित एकांत स्थान पर पहुंचे। यहां पर वृद्धा को बाइक से उतारा और धक्का देकर उनका पर्स लूट ले गए। वारदात के बाद वृद्धा ने शोर मचाया, लेकिन उससे पहले ही लुटेरे भाग निकले। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने 2 टीम गठित कर लुटेरों को पकड़ा
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने दो पुलिस टीम बनाकर पड़ताल की तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने से पहले एक बदमाश ने उनके बेटे के मोबाइल पर कॉल किया था। इसका पता चलते ही मोबाइल नंबर की जानकारी की और जिस युवक के नाम सिम थी उसके घर जा पहुंची, तो युवक ने बताया कि उसका मोबाइल तो कालू खान और कल्ला खान ले गए है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी तो वह घरों से गायब मिले। इसी बीच पता चला कि वह पड़ोस में रहने वाले लल्ला खान की बाइक ले गए थे। इसका पता चलते ही पुलिस लल्ला खान के घर पहुंचे और वहां से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
नशे में थे लुटेरे
पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया, लेकिन सिम को वह पहले ही तोड़कर फेंक चुके थे और पुलिस ने लुटे गए रुपए भी बरामद कर लिए हैं, लेकिन इसमें से कुछ रुपए वह शराब पार्टी में उड़ा चुके हैं। जिस समय पुलिस ने उन्हें पकड़ा वह काफी नशे में थे।
एएसपी हितिका वासल ने कहा वृद्धा से लूट करने वाले दो लुटेरों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों से रुपए भी बरामद हो गए हंै।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









