उत्तम क्षमा मांगना ही सही नहीं आंखों में भी झलकना चाहिए: सिंधिया

Sep 24 2021

ग्वालियर। मुनिश्री विहर्ष महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अभूतपूर्व पावन वर्षायोग समिति ग्वालियर व जैन मिलन ग्वालियर के आतिथ्य में नई सड़क स्थित चंपाबाग बगीची में मुख्य अतिथि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में दिगंबर सकल जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
क्षमावाणी कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुनिश्री विहर्ष महाराज ससंघ से श्रीफल भेंटकर आर्शीवाद लिया। शुभांरम ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सिंघई विमल जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। भगवन के चित्र आवरण महावीर मनीष जैन ने किया। मंगल चरण प्रियंका दीदी व स्वागत नृत्य स्वीटी कासलीवाल, अर्पिता अजमेरा, अकांशी जैन, नीलम जैन ने सामूहिक रूप किया। स्वागत उदबोधन डॉ वीरेंद्र गंगवाल ने दिया।
श्री सिंधिया ने कहा केवल कार्यक्रम में उाम क्षमा मांगना ही सही नहीं आंखों में भी झलकन चाहिए। आज क्षमवाणी का पर्व है मैं मानता हूं मुझसे गलती हुई है मैं 45 मिनट लेट आया हूं। 45 मिनट मैं सभी से क्षमा मांगता हूं की जाने अनजाने में गलती हो तो मुझे क्षमा करें। श्री सिंधिया ने कहा जियो और जीने दो के सिद्धांतों पर चलो तो आत्मा मोक्ष की तरफ सफर करेगी। मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने कहा क्षमा वीरो का आभूषण है। विश्वभर में 22 सितंबर को क्षमावाणी पर्व राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। क्षमावाणी किसी धर्म का टैक नही लगा है, ऐसे में क्षमावाणी को हमारे देश मे राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना चाहिए।
सिंधिया का 100 किलो की माला व साफ पहनाकर किया सम्मानित
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री बनने प्रथम अगवान पर श्री सिंधिया का 100 किलो फूलो की माला के साथ शॉल पंचरंगी साफा पहनकर डॉ वीरेंद्र गंगवाल, अजित वरैया, महेंद्र टोंग्या, दिनेश जैन, पारस जैन, प्रशांत गंगवाल, बालचंद जैन, निर्मल पटानी प्रवीण गंगवाल, विनय कासलीवाल ने सम्मानित किया। स्मृतिचिन्ह डॉ वीरेंद्र गंगवाल ने दिया। कार्यक्रम संचालन विनय कासलीवाल व आभार बालचंद जैन ने किया। इस मौके पर विकास गंगवाल, संजीव जैन, आशीष जैन, पंकज बाकलीवाल, संजय जैन आदि मौजूद थे।