लायंस क्लब सेंट्रल का वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

Sep 24 2021

ग्वालियर। लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल द्वारा आयोजित किये गय 25 दिवसीय नि:शुल्क वैक्सीनशन शिविर का समापन शुक्रवार को प्रान्तीय प्रोजेट नि:शुल्क मधुमेह जाँच शिविर के साथ किया गया। शिविर में 173 जनों की ब्लड शुगर नि:शुल्क चेक कर, उन्हें लाभावन्तित किया गया। इस शिविर के संयोजक लायन गिरीश गाबरा थे।
शिविर का आयोजन संयुक्त रूप से लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल एवं मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया। क्लब के अध्य्क्ष लायन अजय सप्रा, सचिव लायन मुकेश भाटिया एवं कोषाध्यक्ष लायन अजय बत्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि वैक्सीनशन शिविर 25 दिन तक निरन्तर समाधिया कॉलोनी, ब्लॉक बी में जारी रहा। शिविर के दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों को कोविशिल्ड या कोवेक्सीन के प्रथम व द्वितिय डोज लगाकर, उन्हें लाभावन्तित किया गया। शिविर में समाधिया कॉलोनी निवासी मानव वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष कुमार नागदेव, सचिव संजय सप्रा एवं संतोष वाधवानी ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया।
शिविर का अवलोकन समय-समय पर सुनील गोयल, रोशन सेठी, ओपी गग्गर, श्रीमती निशा चांडक, जगदीश शरण गुप्ता, एवं तालिब खान द्वारा किया गया। सभी ने क्लब की इस ऐतिहासिक गतिविधि की खुले दिल से प्रशंसा की। क्लब के इतिहास में ये सेवा गतिविधि मील का पत्थर रही। शिविर के नर्सिंग स्टाफ को भी स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान किये गये।
सुनील शर्मा, राजेश बनवारी, यशपाल सिंह बैस एवं राजीव महेश्वरी ने भी क्लब के वैक्सीनशन शिविर सेवा कार्य को सराहनीय बताया। शिविर में क्लब सदस्यों एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक पमनानी का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने दी।