लोकतंत्र सेनानियों में बहुत ताकत है: सिंधिया
Sep 23 2021
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने गुरूवार को श्याम वाटिका में लोकतंत्र सम्मान समारोह कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों में बहुत ताकत है कि वह किसी भी राजनीतिक को आदेश देने की क्षमता रखता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में कहा कि इस आपातकाल को काला अध्याय बताया है और उन्होंने इस काले अध्याय की जानकारी समूची युवा पीढ़ी को दी जानी चाहिए इस की शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि उन्हें यह जानकारी मिल सके कि आपातकाल के समय देश ने कितनी मुसीबतों को झेला लोकतंत्र की हत्या किस तरह की गई थी। मंच पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ऊर्जा मंत्री प्रदुन सिंह तोमर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, कमल मखीजानी, मदन बाथम, मोहन विटवेकर शामिल रहे। कार्यक्रम को शिक्षाविद जगदीश तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया।
सांसद शेजवलकर ने कहा कि कांग्रेस आज आरोप लगाने का काम करती है कांग्रेस की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ न्यायालय ने 12 जून 1975 को जब उनका चुनाव को अवैध घोषित नहीं किया मगर न्यायालय ने अपने आदेश में अवैध घोषित किया था जिसके खिलाफ इंदिरा सर्वोच्च न्यायालय में गई माननीय सर्वो'च न्यायालय ने उनके खिलाफ जो मामला था अवैध घोषित किए जाने का उसे अवैध घोषित नहीं किया मगर उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर 24 जून 1975 को कहा कि इंदिरा गांधी को वोट डालने का अधिकार नहीं होगा और ना ही उन्हें सैलरी मिलेगी इस बात से कांग्रेस की नेत्री बहुत नाराज हो गई थी और उन्होंने 25 जून को आपातकाल घोषित कर दिया था।
सेनानियों को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मान
केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में सेनानियों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संया में भाजपा के नेताओं समेत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने सिंधिया का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









