चंबल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो - केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर आरोप, कहा- वे लोग सिर्फ बोलते हैं और हम काम करते हैं, ग्वालियर में रथ पर हुए सवार
Sep 22 2021
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल के दौरे पर है। चंबल के राजघाट पुल पर आते ही यहां भारी संख्या में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं और सिंधिया को देखने खड़े लोगों ने उन पर फूल बरसाए और माला पहनाकर स्वागत किया। राजघाट पुल पर ही केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी उनका स्वागत किया।
सिंधिया ने कहा कि हम सब मिलकर विकास करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय का कार्य व्यवस्थित कर अपने-अपने क्षेत्र में आए हैं। कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम बोलना है और हमारा सिर्फ काम करना है। वो बोलते रहें और हम काम करते रहेंगे। चंबल राजघाट पुल से केंद्रीय मंत्री मुरैना पहुंचे। यहां भी उनका जगह-जगह किया गया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे बानमोर और ग्वालियर के लिए निकल गए।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत चंबल के राजघाट से लेकर ग्वालियर तक किया गया। दोपहर 12 बजे सिंधिया राजघाट पर पहुंच गए थे। यहां पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला मुरैना की तरफ चला। राजघाट से मुरैना पहुंचने में उन्हें पूरा डेढ़ घंटा लग गया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुरैना आए हैं।
ग्वालियर सीमा से हुए रथ पर सवार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के पुरानी छावनी निरावली पॉइंट पहुंचे। यहां से अपनी कार को छोड़कर वह इंदौर से बनकर आए विशेष रथ में सवार हो गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व अन्य प्रमुख मंत्री भी रोड शो में शामिल हैं। यह रोड शो करीब 20 किलोमीटर की दूरी पूरी करेगा।
निरावली पॉइंट से आगे 100 किलो गुलाब से भर दी सड़क
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही इंदौर से आए विशेष रथ पर सवार हुए तो उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। निरावली पॉइंट से आगे करीब आधा किलोमीटर तक गुलाब की पंखुडिय़ों को सड़कों पर बिछाया गया था। फूल से वेलकम लिखा गया था। सिंधिया के रथ को भी फूलों से सजाया गया था।
मुरैना से जैसे-जैसे सिंधिया का काफिला आगे बढ़ा, कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ता गया। सिंधिया के काफिले ने जब ग्वालियर में प्रवेश किया तो निरावली पर ही कार्यकर्ताओं की भीड़ ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं में सिंधिया को माला पहनाने की होड़ सी मची थी। कहीं बैंडबाजों की धुन से स्वागत हुआ तो कहीं पर पुष्प वर्षा की गई। उधर सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम के चलते मुरैना से ग्वालियर तक पूरा हाइवे जाम रहा, लोग घंटो तक जाम में फंसे रहे हैं।
निरावली
यहां पर राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिंधिया का स्वागत किया। सिंधिया के स्वागत के लिए यहां पर कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह दस बजे से ही जमा होना शुरू हो गई थी। बड़ा स्वागत मंच बनाया गया था, क्विंटलों फूल और मालाएं मंगवाई गईं थी। कार्यकर्ताओं को शांति के साथ स्वागत करने की समझाईश दी जा रही थी, लेकिन जैसे ही सिंधिया का काफिला यहां पहुंचा तो लोग सबकुछ भूल गए। माला पहनाने की कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। पुलिस को भी भीड़ को काबू करने में खासी मशक्कत करना पड़ी।
रायरू चौराहा
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री इमरती देवी ने यहां पर सिंधिया का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यह सभी सिंधिया के स्वागत रथ पर सवार हो गए। यहां से काफिला अब श्रतुराज चौराहे की तरफ रवाना हो गया है।
बिजली कंपनी ने लगाए स्वागत द्वार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में पूरा शहर राजनीतिक पोस्टर बैनर से पटा हुआ है। आमतौर पर नेता या कार्यकर्ता तो स्वागत करते हैं, लेकिन पहली बार है जब बिजली कंपनी ने भी केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगवाए हैं। साथ ही स्वागत द्वार भी बनाया गया है।
20 किलोमीटर के रूट पर 200 से ज्यादा जगह स्वागत
सिंधिया का रथ रोड शो के लिए पुरानी छावनी, मोतीझील होते हुए रायरू पहुंचा। यहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के भाई के होटल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से रथ यात्रा बहोड़ापुर चौराहा, जेल मार्ग, रामदास घाटी, शिंदे की छावनी, फूलबाग गुरुद्वारा, मोती तबेला, नदी द्वार, जयेन्द्रगंज, इंदरगंज चौराहा, पुराना हाईकोर्ट, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा होते हुए गोरखी मंसूर शाह की दरगाह पर पहुंचेगी। इसके बाद गोरखी, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, नदी द्वार होते हुए जयविलास पैलेस पहुंचेगी। हर जगह उनका भव्य स्वागत होगा। करीब 20 किलोमीटर के रोड शो पर उनका 200 से ज्यादा स्थान पर स्वागत होना है।
मुरैना से ग्वालियर तक जाम
सिंधिया के स्वागत रथ के साथ सैकड़ों की संख्या में वाहनों के साथ ही कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है। इसके चलते मुरैना से ग्वालियर तक हाइवे पर घंटो जाम लगा रहा है। पुलिस का ट्रैफिक डायवर्ट करने का प्रयास भी पूरी तरह फेल साबित हुआ है, क्योंकि लगभग हर मार्ग पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। जिसके कारण लोगों ने जहां से भी निकलने का प्रयास किया, वहीं जाम में फंस गए।
750 जवान व अफसर हैं तैनात
केन्द्रीय मंत्री के रथयात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा को देखते हुए करीब 750 पुलिस जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। साथ ही 200 जवान व अफसर सिर्फ ट्रैफिक संभाल रहे हैं। इसके अलावा एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसडीओपी के साथ ही क्राइम ब्रांच व महिला थाना पुलिस भी रोड शो की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









