केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के कई मंत्रियों ने की केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिधिंया की अगवानी
Sep 22 2021
ग्वालियर /मुरैना। केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, परिवहन राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ओपीएस भदौरिया, भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, अम्बाह विधायक कमलेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर मुरैना सीमा में प्रवेश करने पर चंबल राजघाट पर भव्य स्वागत कर अगवानी की।
जैसे ही श्री सिधिंया चंबल राजघाट पुल पर पहुंचे, हजारों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन स्वागत करने के लिये उमड़ पड़े। मौके पर चंबल संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सचिन अतुलकर, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री सिधिंया के साथ रोड़ शो में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भिण्ड दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या रायज सहित प्रदेश के मंत्रीगण उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया के भव्य रोड़ शो में सुरक्षा की दृष्टि से भिण्ड और मुरैना से एक हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किये गये थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









