युद्धस्तर पर किया जा रहा है एलईडी स्ट्रीट लाइट संधारण कार्य

Sep 21 2021

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के अंतर्गत एलईडी लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना में ग्वालियर स्मार्ट सिटी, नगर निगम व विद्युत विभाग के साथ समन्वयन स्थापित कर शहर की गलियों व सड़कों में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। लगातार हो रही बारिश में भी ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा दलों का गठन कर नियमित निगरानी तथा संधारण कार्य किया जा रहा है। नई एलईडी लाइटें लगाने के साथ ही जिन क्षेत्रों में लाइटें लगाई गई हैं वहाँ भी सतत निगरानी रखने के लिए क्षेत्र वार गठित दल नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस कार्य के लिए 7 दलों का गठन किया गया है, जिसमें इंजीनियर, ईईएसएल एजेन्सी के अधिकारी, नगर निगम व विद्युत विभाग के कर्मचारी शामिल किये गए हैं। लगातार हो रही बरसात के चलते लाइन में फ़ॉल्ट जैसी समस्याओं के चलते कुछ क्षेत्रों में लाइट लिंकिंग इत्यादि समस्याएँ आती हैं जिन्हें सतत मॉनिटरिंग के द्वारा टीम द्वारा त्वरित ठीक कराया जाता है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी ने स्ट्रीट लाइट सबन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाइन सेवा प्रारभ की है। कमांड कंट्रोल सेंटर से संचालित की जाने वाली इस सेवा का हेल्पलाइन नबर 0751 - 2646622 रहेगा।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी की टीमें एजेन्सी तथा नगर निगम, विद्युत विभाग के साथ समनवय स्थापित कर नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रही हैं। प्रत्येक शाम गठित दलों द्वारा उनके निर्धारित क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। लगातार वर्षा के चलते कुछ जगह पर फ़ॉल्ट आदि की समस्या उत्पन्न हो रही है जिसे इन दलों द्वारा युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाता है। हाल ही में मेला ग्राउंड के समीप सूर्य नमस्कार मार्ग पर लाइट लिंकिंग होती पाई गई जिसे विद्युत विभाग के साथ मिलकर त्वरित रूप से सुधारा गया।
श्रीमती सिंह ने बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित की जा रही एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना का उद्देश्य विद्युत खपत में कमी लाने के साथ शहर की सड़कों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस परियोजना के शहर के मार्ग वर्तमान की तुलना में अधिक सुरक्षित भी होंगे।