सरकारी दफ्तरों में पांच माह बाद जनसुनवाई शुरू हुई
Sep 21 2021
ग्वालियर। अप्रैल माह में जब कोरोना मरीजों की संख्या बढऩा शुरू हुई तो जनसुनवाई को बंद कर दिया गया था। अब जब कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई तो शासन के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों में जनसुनवाई शुरू हो गई है। पांच माह बाद जनसुनवाई शुरू हुई तो फरियादियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। हालांकि कलेक्टर ने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे, इसलिए सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
दरअसल शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को सभी सरकारी विभागों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी अधिकारी मौजूद रहकर जनता की समस्या सुनते हैं। इसके चलते आमजन को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। साथ ही समयसीमा में शिकायतों के निराकरण का दबाव भी रहता है। अप्रैल माह में जब कोरोना के मरीज बढ़े तो सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। साथ ही सरकारी दफ्तरों में भीड़ जमा नहीं हो, इसलिए जनसुनवाई को भी बंद कर दिया गया था। इससे आमजन की परेशानी काफी बढ़ गई थी। लोगों को अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए अफसरों को तलाशने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। वहीं सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायतें बढऩा शुरू हो गई थी। अब जब कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई तो शासन के निर्देश पर पांच माह बाद सभी सरकारी दफ्तरों में जनसुनवाई शुरू कर दी गई है। जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर के निर्देश होने के कारण सभी विभागीय अधिकारी भी जनता की शिकायतें सुनने के लिए जनसुनवाई में मौजूद रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









