वीर सावरकर सरोवर पर फाउंटेन के ट्रायल का स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया निरीक्षण
Sep 21 2021
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में पुर्ननिर्माण कर बनाया गया वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) पर लगाये गये यूजिकल फ़ाउंटेन का सोमवार को ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह विशेष रुप से उपस्थित थी। फाउंटेन के परीक्षण के दौरान इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सहित कटोराताल में फाउंटेन लगाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे।
सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा कटोरा ताल का पुर्ननिर्माण किया गया है, और इसके सिविल वर्क और यूजिकल फाउंटेन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके अंतर्गत आज यूजिकल फाउंटेन का ट्रायल सफलता पूर्वक किया गया। अब जल्द ही ग्वालियर शहर में सैलानियो की पसंदीदा जगह वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) एक नये आकर्षक औऱ भव्य रुप में दिखाई देगा। और शहरवासी म्यूजिकल फाउंटेन के बीच हेरीटेज थीम पर आधारित लेजर शो का आनंद ले सकेगे।
श्रीमती सिंह ने म्यूजिकल फाउंटेन के ट्रायल को देखकर बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत लगाया गया यह म्यूजि़कल फाउंटेन ग्वालियर शहर की 'सिटी ऑफ़ म्यूजि़कÓ के रूप में स्थापित की जा रही पहचान में भी अहम भूमिका निभाएगा। श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) में लगाये जाने वाले म्यूजिकल फाउंटेन के संगीत व डिजायन में हेरिटेज थीम का विशेष ख्याल रखा गया है जिसमें ग्वालियर के ऐतिहासिक गौरव की झलक दिखेगी इस फाउंटेन के द्वारा सताह के 6 दिन हेरिटेज थीम को लेकर 30-30 मिनिट हिन्दी व अग्रेजी का लेजर शो किया जायेगा। यहाँ प्रसारित होने वाला कार्यक्रम थीम आधारित रहेगा जो पुरातन और नूतन के अदभुत समागम का उदाहरण पेश करेगा। यह फ़ाउंटेन आधुनिक लाइट से सुसज्जित रहेगा। कंट्रोल रूम से इसका पूरा संचालन किया जायेगा इसको लगाने वाली कंपनी को ही 5 साल तक इसका मेंटिनेंस और इसको आपरेट करने का जिम्मा रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









