जिझौतिया ब्राह्मण समाज के निर्वाचन सम्पन्न,अध्यक्ष ओपी दीक्षित व महामंत्री सुनील पटेरिया बने
Sep 20 2021
ग्वालियर। जिझौतिया ब्राह्मण समाज ग्वालियर त्रिवार्षिक चुनाव श्रीरामजानकी राज्य मंदिर, सेवानगर में सम्पन्न हुये। समाज के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा द्वारा निर्वाचन करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया जिसमे पूर्व अध्यक्षगण को नामित किया गया। जिसमें डॉ हरिमोहन पुरोहित, एमपी रिछारिया, नरेंद्र पुरोहित, श्रीमती जाग्रति तिवारी को शामिल किया गया।
नॉमिनेशन कमेटी ने समाज की मीटिंग में सभी से विचार विमर्श कर शहर के शिक्षाविद ओपी दीक्षित को अध्यक्ष, सुनील पटेरिया को महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय रावत, कैलाश नारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष हेमंत बिदुआ, सयुक्तमंत्री चेतन शर्मा सहित जिझौतिया ब्राह्मण महिला इकाई संयोजक श्रीमती जाग्रति तिवारी, युवा इकाई संयोजक ध्रुव चतुव्रेदी को निर्वाचित किया गया। साथ ही समाज के अन्य पदों पर मनोनीत करने के अधिकार नवीन कार्यकारणी को दिए व शीघ्र शेष कार्यकारणी घोषित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने की व आभार महामंत्री सुनील पटेरिया व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी को साथ लेकर चलने व समाज की बनी हुई प्रतिष्ठा व सक्रियता को सभी के सहयोग से बनाये रखने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









