बजरंग भक्त मण्डल ने की इस सप्ताह 1600 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा

Sep 19 2021

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा सप्ताह में दो बार की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में मार्क हॉस्पिटल, गोला का मन्दिर स्थित गौशाला में 1600 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई। मण्डल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि सप्ताह 15 सितंबर को लगभग 600 किलो व 19 सितंबर को 1000 किलो कुल 1600 किलो हरे चारे की सेवा इस सप्ताह बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से गौसेवकों द्वारा की गई है। बजरंग भक्त मंडल द्वारा 2 दिन हुई बारिश से दलदल बनी गौशाला एवं उसमे तड़प कर दम तोड़ रहे गौवंश को देख कर आक्रोश व्यक्त किया है। समय समय पर शासन प्रशासन को चेताने के बाद भी स्तिथि जस की तस बनी हुई है।
यदि अभी भी उक्त गौशाला की स्तिथि में सुधार नही हुआ तो समस्त गौसेवक मिल कर आंदोलन करने को विवश होंगे। मंडल ने आमजन से अपने प्रियजनों की वर्षगांठ, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि पर गौसेवा करने की अपील की है जिससे अपने प्रियजनों के नाम से गौसेवा का पुण्य लाभ सभी को मिल सके।
उक्त गौसेवा मे मण्डल के आशीष मंगल, मुकेश खण्डेलवाल, नरेन्द्र शर्मा, अरविंद मिाल, डॉ गोपाल गोयल, अमन गर्ग, नवल कुशवाह, मनोज बंसल, श्याम बंसल, जितेंद्र पमनानी, मोनू,पंकज अग्रवाल, अबरीष मंगल, सोमानी, रामकिशोर मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।