माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम की अनूठी पहल

Sep 19 2021

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम कमानी पुल लक्ष्मी गंज द्वारा पूर्व से संचालित सुबिधा अपने पूर्वजों का स्मरण के तहत इस बार भी पितृपक्ष में अपने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति छाया चित्र (तस्वीर) को वृद्ध आश्रम में लगवा कर प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर आश्रम द्वारा आपको दूरभाष पर सूचना देकर एवं आश्रम में ही निर्मित प्रसादी भोग एवं वितरण आपके हाथों से कराया जाएगा, जिससे आपकों अपने पूर्वजों के साथ-साथ वहां पर रहने वाले वृद्ध माता-पिता का आशीर्वाद मिल सके। आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए प्रति छायाचित्र पर आजीवन मात्र 15000 रुपए का शुल्क देना होगा। भोजन प्रसादी की व्यवस्था आश्रम द्वारा ही की जाएगी। आश्रम में आकर आप अपने हाथों से वृद्ध माता पिताओं को भोजन करा सकते हैं।