विजय गोयल व प्रवीण अग्रवाल ने की गणेश महा आरती

Sep 19 2021

ग्वालियर। लोहा व्यवसायी संघ रजि ग्वालियर का गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। इस सम्पूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस गणेश चतुर्थी महोत्सव में प्रतिदिन सुबह एवम् शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। आज के इस आयोजन में शाम की आरती के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय गोयल एवम् विशिष्ट अतिथि प्रवीण अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर विजय गोयल एवम् प्रवीण अग्रवाल ने सभी लोहा व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों को गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के  अध्यक्ष संजय क_ल, निर्मल जैन, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविन्द मंगल, राजेंद्र सिजरिया, सुरेश गुप्ता, आशीष बांदिल, संतोष गुप्ता, राजेन्द्र सिजरिया, अशोक गुप्ता, नरेन्द्र छिरोलया, श्रीराम सरावगी, विनोद विजपुरिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।