ग्वालियर में 3 दिन रहेंगे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया - जिले में करेंगे विकास की समीक्षा, तैयारियों को अंतिम रूम देने आए प्रभारी मंत्री सिलावट
Sep 19 2021
ग्वालियर। रविवार दोपहर इंदौर से फ्लाइट के जरिए जिले के प्रभारी और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट अपने 6 दिवसीय प्रवास के लिए ग्वालियर पहुंच गए हैं। क्योंकि केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर में तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। सिंधिया 22 अगस्त सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए निकलेंगे और दोपहर में ग्वालियर पहुंचेंगे।
उनके आगमन पर रोड शो की तैयारी है। हालांकि औपचारिक कार्यक्रम में रोड शो का जिक्र नहीं हैं। क्योंकि कांग्रेस पहले ही रोड शो के विरोध करने की चेतावनी दे चुकी है। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूम देने के लिए ही प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर पहुंचे हैं। आने के बाद वह सीधे डबरा क्षेत्र में किसी कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं। वापस लौटकर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन के सिलसिले में मीडिया से चर्चा करेंगे।
तीन दिन यह रहेगा सिंधिया का कार्यक्रम
22 सितंबर सुबह 7.30 बजे आनंद लोक, नई दिल्ली से सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे चंबल ब्रिज पर पहुंचेंगे, यहां कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12 बजे मुरैना सिटी पहुंचेंगे, यहां से उनका स्वागत कार्यक्रम होगा। मुरैना से रवाना होंगे और शाम 6 बजे गोरखी मंसूर बाबा के उर्स में शामिल होंगे। ग्वालियर के पुरानी छावनी से गोरखी तक वह रोड के रूप में आ सकते हैं। रात्रि विश्राम जयविलास पैलेस में करेंगे
23 सितंबर सुबह 9.10 बजे से सुबह 11 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 11.15 बजे से 11.45 बजे तक एयरपोर्ट के विकास कार्य का निरीक्षण। 12.15 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे, यहां विकास कार्य की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.45 से 2.45 बजे तक मीडिया से बात करेंगे। 2.45 बजे से रात 9 बजे के बीच विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
24 सितंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात व स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे जयविलास पैलेसे से नईदिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रभारी मंत्री ग्वालियर पहुंचे
सिंधिया के आगमन से पहले जिले के प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार दोपहर इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट से ग्वालियर पहुंच गए हैं।। आने के बाद वह सीधे डबरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच गए हैं। 19 सितंबर से 21 सितंबर के बीच वह शहर में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद 22 सितंबर को वह सुबह 9.30 बजे मुरैना के लिए रवाना होंगे। वह सिंधिया के साथ वापस ग्वालियर आएंगे। तीन दिन उनके साथ ही रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









