जेयू में चलाया स्वच्छता अभियान और लगाया रक्तदान शिविर
Sep 18 2021
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत कुलपति प्रो संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी और कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया के निर्देशन में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभी ऑफिसों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया।
इसी तरह जेयू की सभी अध्ययनशालाओं में विभागाध्यक्षों की देखरेख में कक्षाओं के साथ-साथ लेबोरेटरीज की भी सफाई की गई। कुलसचिव डॉ. मंडेरिया ने स्व'छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, नोडल अधिकारी अरूण चौहान, डीआर डॉ. राजीव मिश्रा, एआर जगपाल यादव, कुलदीप चौहान और अमित सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रक्तदान के प्रति जागरूकता जरूरी
इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुला ने कहा कि रक्तदान मानवता की दिशा में बड़ा कदम है। छात्रों को रक्तदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इसके कई फायदे हैं, इसे सबको समझने की जरूरत है। कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी ने संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान के लिए सभी को जागरूक रहना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है हम रक्तदान के महत्व को समझें। कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया ने संदेश देते हुए कहा कि यह कोरोना काल है। ऐसे में रक्तदान करना बड़ा कार्य है। वैज्ञानिक तरीके से देखें तो हमारे शरीर में नए रक्त का संचार होता है। रक्तदान करने से हम किसी को जिंदगी देते हैं, इसे समझने की जरूरत है। इस अवसर पर डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, नोडल अधिकारी अरूण चौहान डीआर डॉ. राजीव मिश्रा, एआर जगपाल यादव, कुलदीप चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में 12 लोगों ने किया रक्तदान
इसी क्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय के हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। शिविर में सबसे पहले रक्तदान जेयू के एआर अमित सिसोदिया ने किया। इसमें लगभग 12 लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









