फरियादी ने ही करवाई थी लूट, पुलिस ने किया मामले का खुलासा -पुलिस ने दो महिला समेत चार आरोपियों को पकड़ा
Sep 18 2021
ग्वालियर। झांसी रोड़ पुलिस ने फर्जी लूट, छेड़छाड़ की कहानी का खुलासा किया है। टीवी पर क्राइम सीरियल देखकर पूरी प्लानिंग कर तीन सगी बहनों ने अपने दो पुरूष साथियों के साथ मिलकर एक रिश्ते के जीजा को फंसाने साजिश रचि। लूट और छेड़छाड़ को लाइव बनाया गया। सड़क पर लोगों को लगा कि युवती के साथ दो नकाबपोशों ने घटना की है। पुलिस को भी लूट, कपड़े फाडऩे पर छेड़छाड़ की एफआईआर करनी पड़ी। पर वो कहावत है न झूठ के पांव नहीं होते। बस एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ने शातिर महिलाओं की फिल्मी कहानी को पलट दिया। पुलिस ने फर्जी लूट और छेड़छाड़ की साजिश का खुलासा कर। दो युवतियों और युवकों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक युवती अभी फरार है। पूरी साजिश रिश्ते के जीजा से उसका 60 लाख रुपए का मकान हड़पने के लिए की गई थी। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वारदात में उपयोग नकली चेन, चार मोबाइल, दो स्कूटर बरामद कर लिए हैं
लोहिया बाजार तेजेन्द्र नाथ की गली निवासी 28 वर्षीय रूखसार ने 25 अगस्त को शिकायत की थी कि वह अपनी दादी की बरसी का कार्ड देने के लिए भाई की ससुराल ओफो की बगिया के पास पहुंची तो उसके रिश्ते के जीजा राशिद खान अपने एक साथी के साथ रास्ते में खड़ा मिला। जिस पर वह एक बार वह लौट गई, वापस लौटरकर वह कटोराताल पहुंची तो लगा कि कार्ड देना जरूरी था। जिस पर वह वापस ओफो की बगिया के रास्ते पर पहुंची। इसी समय उसकी एक्टिवा के सामने राशिद ने अपनी एक्टिवा अड़ाकर रोका और उससे छेड़छाड़ कर उसे ले जाने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो उसकी चेन लूट कर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो कुछ लोगों ने घटना की बात कही थी। मामले की शिकायत पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। जब पुलिस ने आरोपी को तलाशा तो राशिद खान खुद थाने आ गया और खुद को निर्दोष बताया। उसने बताया कि रूखसार उसके मकान पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए उसे फंसाया जा रहा है। घटना वाले दिन वह पत्नी मुतताज के साथ कोतवाली थाने में आवेदन देने गया था। उसके बाद सिटी सेंटर में एक वकील के यहां कोर्ट में कार्रवाई के पेपर बनवा रहा था। जहां से वह शाम को 6 बजे के बाद निकला है। पुलिस ने फुटेज और मोबाइल लोकेशन चेक की तो सारी बातें सही निकलीं।
एक फुटेज से पलट गया पूरा मामला
सीएसपी शहर राजेश डंडोतिया ने इस मामले में टीआई झांसी रोड मिर्जा आसिफ बेग को जांच के लिए लगाया। उन्होंने जब घटना स्थल के पास छानबीन की तो एक दुकान पर कैमरा लगा मिल गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो लूट और छेड़छाड़ की पूरी कहानी पलट गई। फुटेज में रूखसार एक्टिवा से आते और दो युवकों से बात करते हुए दिख रही है। साथ ही एक बार वह लौटकर जाती है। फिर कटोराताल की तरफ से आती है। इस बार वही युवक उसे रोककर वारदात को अंजाम देते हैं। अब पुलिस ने इन युवकों की पड़ताल शुरू की। दोनों युवकों की पहचान आनंद और अनूप के रूप में हुई। आनंद रूखसार का जीजा है वह उसकी बड़ी बहन नगमा का पति है। अनूप, आनंद का दोस्त है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की और फुटेज दिखाई। इसके बाद पूरी फर्जी कहानी का खुलासा हो गया। आनंद और अनूप ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उन्होंने रूखसार, नगमा और रेशमा (तीनों बहनें) के कहने पर यह फर्जी लूट और छेड़छाड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने रूखसार और नगमा को भी हिरासत में ले लिया, लेकिन रेशमा अभी फरार है। मुख्य आरोपी ने टीवी पर एक सीरियल देखने के बाद यह पूरी प्लानिंग की थी।
यह है पूरा विवाद
नाका चन्द्रवदनी में राशिद खान का एक मकान है। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। रूखसार पहले उसमें किराए पर रहती थी। वह राशिद को जीजा और उसकी पत्नी मुमताज को बहन मानती थी। इसके बाद रूखसार मकान पर कब्जा करने की नीयत से उस पर अपना हक जताने लगी। जिस पर उसे घर से निकाल दिया। इसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। जिसमें वह राशिद पर दबाव डालने के लिए यह पूरा फर्जी लूट और छेड़छाड़ का मामला बुना है।
अमित सांघी एसपी ने कहा कि पिछले माह हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों तथा वारदात की मास्टर माइण्ड फरियादी व उसकी बहन को हिरासत में ले लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









