थीम रोड पर अक्टूबर माह के अंत तक यातायात होगा पूर्णत: बाधा रहित-जयति सिंह
Sep 17 2021
ग्वालियर। शहर के लोकप्रिय मार्ग थीम रोड पर अक्टूबर माह अंत तक यातायात को बाधारहित बनाने हेतु पूर्ण करें निर्माण कार्य। यह निर्देश ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने मोती महल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित स्मार्ट रोड परियोजना की समीक्षा बैठक में सबंधित अधिकारियों को दिए।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन स्मार्ट रोड परियोजना के तहत 15.62 किमी लंबी स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना की प्रगति को सबंधित अधिकारियों ने बिंदुवार रूप से सीईओ सिंह के समक्ष रखा। बैठक में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के इंजीनियर, निर्माण एजेन्सी के अधिकारी व पीडीएमसी के टीम लीडर विशेष रूप से उपस्थित थे।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती सिंह ने बैठक में सबंधित निर्माण एजेन्सी को थीम रोड पर चल रहे कार्य को आमजन की सुविधा के मद्देनजऱ जल्द पूर्ण करने के सख़्त निर्देश दिए गए। श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी की प्राथमिकता थीम रोड पर डटिंग का कार्य पूर्ण कर पूरी सड़क पर यातायात को जल्द शुरू करना है।
श्रीमती सिंह ने इस के दृष्टिगत स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज चैनल के मिलान का कार्य पूर्ण करने के लिए सबंधित निर्माण एजेन्सी को निर्देशित किया। श्रीमती सिंह ने बैठक में निर्माण एजेन्सी को आगामी कार्य से सबंधित सामग्री व लेबर को सुनियोजित रूप से व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए जिससे प्लेस मेकिंग का कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके। श्रीमती सिंह ने बताया कि पेड़ों के ट्रान्स्प्लाट का कार्य भी आगामी सप्ताह शुरू किया जाएगा जिससे चल रहे निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा सकेगी। बैठक में सबंधित निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों ने स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य के गतिशील कार्यों से सीईओ जयति सिंह को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट रोड परियोजना का कार्य तीन खंडों में किया जा रहा है। महल गेट से मांडरे की माता तक जो डटिंग व सबंधित सिविल वर्क किए जा रहे हैं उनकी विस्तृत जानकारी निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों द्वारा दी गई। वहीं आमखो मार्ग पर जो एस्कवेशन आदि कार्य प्रगतिरत हैं उनके बारे में भी ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ को क्रमबद्ध रूप से जानकारी दी गई।
गोरखी स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग में चल रहे कार्य को जयति सिंह ने संतोषजनक बताया। वहीं इस परियोजना की वर्तमान स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना के अनुसार कार्य की सतत मॉनिटरिंग के लिए पीडीएमसी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। गौरतलब है कि स्मार्ट रोड परियोजना के तहत बनाई जा रही सड़कों में सभी प्रकार की यूटिलिटी लाइन को भूमिगत किया जा रहा है तथा मौजूदा थीम रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत महाराज बाड़ा के गोरखी स्थित एक मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी निर्माण किया जा रहा है जिससे वह यातायात सुगम किया जा सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









