लोहा व्यवसायी संघ के संयुक्त तत्वावधान में वैक्सीन शिविर सम्पन्न 250 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

Sep 17 2021

ग्वालियर। लोहा व्यवसायी संघ रजि एवम् कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के संयुक्त तत्वावधान में वैक्सीन शिविर का आयोजन 17 सितंबर को लोहिया बाजार में एसके फर्नीचर के सामने गणेश पंडाल में आयोजित किया गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की  यहां आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया यहां आयोजन गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में कैट के भूपेंद्र जैन, रवि गुप्ता, संजय क_ल, निर्मल जैन, कृष्ण बिहारी गोयल सहित अन्य ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस आयोजन में बिना किसी रजिस्ट्रेशन के तत्काल वैक्सीन लोहिया बाजार एवम् अन्य बाजार के क्षेत्रीय निवासियों ने भी वैक्सीन लगवाई। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस वैक्सीन शिविर में 250 से ज्यादा लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।