फुहारों से मौसम महक रहा, वातावरण में ठंडक घुली

Sep 17 2021

ग्वालियर। पश्चिम बंगाल के चक्रवात तूफान के असर के चलते उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। इसका असर ग्वालियर अंचल में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार रात से शुरू हुई फुहार शुक्रवार को भी अलसुबह से जारी है। शहर के चारों तरफ पहाड़ होने से और फुहारों का तड़का लगने से मौसम बेहद शानदार हो गया है। वातावरण में ठंडक घुलने से अधिकतम पारा लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
बुधवार रात से मौसम का मिजाज एक दम बदल गया। देर रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात लगातार होती रही। हालांकि, दिनभर में कई बार बीच- बीच में तेज बरसात भी हुई। जब तेज बारिश थमी, तो फुहार गिरती रही। दिनभर में एक बार भी ऐसा समय नहीं आया, जब फुहार बंद हुई हो। इसके साथ-साथ 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। इससे वातावरण में मौजूद गर्मी और उमस बिल्कुल खत्म हो गई। कई लोग घरों के बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाने के लिए भी निकले। आज  शनिवार को भी बारिश का अनुमान है।