लव जिहाद-अगवा कर जबरन किया निकाह, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Sep 17 2021
ग्वालियर। दोस्ती कर एक युवक छात्रा को अगवा कर उत्तर प्रदेश ले गया और जबरन निकाह कर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। किसी तरह छात्रा वहां से भागकर वापस आई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने पर बदायूं उत्तरप्रदेश निवासी शहवाज खान से दोस्ती हुई थी। उसके बाद उनके बीच वीडिय़ोकॉल पर बातचीत होने लगी और शहवाज खान ने उससे प्रेम का इजहार और शादी करने को कहा लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। इसके बाद भी वह छात्रा से बात करता रहा और चार सितम्बर को शहवाज खान उससे मिलने आया और जब वह मिलने पहुंची तो धमकाकर उसे अपने साथ बदायूं ले गया।
पीडि़ता ने बताया कि शहवाज अपने घर लेकर पहुंचा और वहां पर तीन बार उससे जबरन बुलवाया कि निकाह कबूल है और उसके बाद उसे अंदर कमरे में बंद कर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट की।
बात ना कर सके इसलिए रास्ते में तोड़ा मोबाइल
पीडि़ता ने बताया कि ग्वालियर से निकलने के बाद ही उसने उसका मोबाइल बात करने के बहाने लिया और बस से गिरा दिया। जिससे वह किसी से बात ना कर सके।
पीडि़ता ने बताया कि शहवाज दरवाजा बंद करना भूल गया और मौका मिलते ही वह वहां से निकल भागी और लिफ्ट लेकर पहले कासगंज, फिर वहां से लिफ्ट लेकर आगरा और आगरा से ग्वालियर पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
आलोक परिहार टीआई हजीरा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म, अगवा करने तथा बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









