सुबह से तेज हवाओं के साथ फुहारों का दौर जारी

Sep 16 2021

ग्वालियर। शहर में गुरुवार को सुबह से बादल छाने से रिमझिम बारिशनुमा फुहारों की शुरुआत हुई, जो रुक-रुककर जारी हैं। पांच दिन से गर्मी हवा हो गई है। उमस भी नहीं सता रही है। मौसम सुहाना हो गया। इधर बारिश से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ देखने को मिल रही है। कई क्षेत्रों में बिजली ने भी आंख-मिचौली का खेल खेला। उल्लेखनीय है कि अगस्त माह के अंत में मौसम करवट बदली है। सुबह आसमान में बादल छाये रहने के साथ तेज हवाएं चली और रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। शाम को फिर तेज बारिश होगी। मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम और अन्य बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस कारण चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाइन लग रही है।
20 सितबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसूनी बारिश का सिस्टम हावी रहेगा। अभी बारिश कराने वाली ट्रफ लाइन गुना से आगे की तरफ चली गई है। इससे ग्वालियर अंचल में लगातार बारिश का अनुमान है। 20 सितबर तक बारिश का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है।
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, किसानों ने डीजल के सहारे अपनी नर्सरी डाल रहे थे, लेकिन अब उनकी समस्या दूर हो जाएगी। लिहाजा, जब बरसात हुई तो किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। खेतों में भी खूब पानी हो गया। इससे अब फसल के लिए उन्हे लाभ मिलेगा।