गणेश चतुर्थी महोत्सव में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने की आरती

Sep 16 2021

ग्वालियर। लोहा व्यवसायी संघ रजि ग्वालियर का गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी महोत्सव में प्रतिदिन सुबह एवम् शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। शाम की आरती के मुख्य अतिथि समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर ने की इस अवसर पर सभी लोहा व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों को गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके अतिरिक्त गणेश चतुर्थी महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़ कर कौन से गूंज उठा लोहिया बाजार
इस भजन संध्या की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस भजन संध्या में शहर के जाने-माने केशुभाई एवम् जावेद भाई ने एक से सुंदर एक भजन की प्रस्तुति देकर समस्त लोहिया बाजार के निवासियों को अपने भजन के प्रति आकर्षित किया। इस मौके पर केशुभाई एवम् जावेद भाई की सम्पूर्ण टीम उपस्थित थीं। और ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के संजय क_ल, निर्मल जैन, संजय जैन, पराग विजपुरिया, अंकित क_ल, परस राम विजपुरिया, धीरज शास्त्री, राम सरावगी, मनोज गुप्ता, अजय अग्रवाल सहित अन्य सामाजिक एवम् व्यापारी उपस्थित थे। सर्व प्रथम आयोजन का शुभारंभ गणेश वन्दना से प्रारंभ किया गया उसके बाद एक से सुंदर भजन की प्रस्तुति दी।