महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Sep 16 2021
ग्वालियर। डबरा के चेतूपाड़ा गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों ने महिला के साथ पेड़ से बांधकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपी अपने आपको मंत्री का आदमी बता रहे थे। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धरदबोचा।
यह है पूरा मामला
पीडि़त ममता आदिवासी ने बताया कि वह गांव के मुरारी प्रजापति के यहां ईंट के भट्टे पर मजदूरी का काम करती है। उसने कुछ दिन पहले हरिपुर के रहने वाले हरिकिशन बाथम को ईंट भट्टे के मालिक मुरारी से मिलवाया था। हरिकिशन ने खुद को लेबर कॉन्ट्रैक्ट बताया और मजदूर लाने का ठेका मुरारी से लिया। हरिकिशन ने मुरारी से एडवांस के 4.5 लाख रुपए जुलाई में लिए थे। लेकिन काम करने के लिए भट्टे पर एक भी लेबर नहीं भेजी। जिसके कारण भट्टे का मालिक मुरारी ममता पर पैसे वापस दिलाने का दबाव बना रहा था। ममता हरिकिशन से रुपए मांगने जा रही थी। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। सभी आरोपी ममता को बंदूक के दम पर जंगल ले गए और पेड़ से बांधकर मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए थे। चारों आरोपी ममता को मारते वक्त अपने-आप को मंत्री का आदमी बता रहे थे।
महिला ने एसपी से की थी शिकायत
मजदूर ममता को पेड़ से बांधकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था। इस बात की शिकायत ममता ने थाने में की थी। पुलिस इस मामले का पता लगा ही रही थी, लेकिन ममता खुद एसपी ऑफिस पहुंच गई और जनसुनवाई में अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत एसपी अमित सांघी से की। इस मामले में एसपी अमित सांघी ने देहात एडिशनल एसपी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद तत्काल एक टीम गठित की और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी हरिकिशन बाथम, जगदीश बाथम, कल्लू गौतम और मन्नू बाथम को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









