लोहिया बाजार में नि:शुल्क 35 व्यवसाईयों ने बनवाये उद्यम आधार
Sep 15 2021
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि ग्वालियर के प्रत्येक बाजार में कैट नि:शुल्क उद्यम आधार शिविर आयोजित करेगा जिसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसाईयों का एमएसएमई में पंजीयन कराना हमारा उद्धेश्य है।
कैट ने ग्वालियर लोहा व्यवसाई एवं गहना ज्वेलर्स सराफा बाजार के सहयोग से लोहिया बाजार में नि:शुल्क उद्यम आधार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर लोहा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष संजय कटठल, सचिव गुप्ता, गहना ज्वेलर्स सराफा बाजार के संचालक अजय मंगल, दाल बाजार व्यापारिक समिति अध्यक्ष गोकुल बंसल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रÓवलित कर शिविर का शुभारंभ करते हुये प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि ग्वालियर लोहा व्यवसाई संघ ने जो पहल की है वह सराहनीय है। प्रत्येक बाजार की एसोसियेशनों एवं व्यापारिक संगठनों को आगे आकर अपने अपने बाजार के व्यवसाईयों का उधम आधार पंजीयन कराना चाहिये। इस अवसर पर चंदन अग्रवाल, वीरू गैडा, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक जैन, लोहिया बाजार के पूर्व अध्यक्ष राकेश लहारिया सहित अनेक व्यवसाई उपस्थित थे।
सीएससी होल्डर प्रियादास ने लोहिया बाजार के 35 व्यवसाईयों के नि:शुल्क उद्यम आधार बनाये गये जिसके माध्यम से एमएसएमई में व्यापारियों को शामिल होने के जो लाभ है वह व्यवसाईयों को प्राप्त हो सकेंगे तथा प्रायर्टी सेटर में लेण्डिंग का लाभ भी लोहिया बाजार के व्यवसाई उठा सकेंगे।
इस अवसर पर गहना ज्वेलर्स सराफा बाजार के संचालक अजय मंगल ने कहा कि व्यवसाईयों के लिए होने वाली व्यवसायिक गतिविधियां जिससे इस में लाभ होगा और हमें कैट के साथ मिलकर यह लाभ प्राप्त करना है। निकट भविष्य में दाल बाजार नया बाजार सहित अनेक बाजारों में नि:शुल्क उघम आधार शिविर का आयेाजन किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









