गणेश चतुर्थी महोत्सव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया ने आरती की
Sep 15 2021
ग्वालियर। लोहा व्यवसायी संघ रजि ग्वालियर का गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। इस सम्पूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। आज के इस आयोजन में शाम की आरती के मुख्य अतिथि योगेश्वर शर्मा, एसपी स्पेशल ब्रांच व अध्यक्षता राजेश दंडोतिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व, भूपेंद्र जैन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेश्वर शर्मा, राजेश दंडोतिया, भूपेंद्र जैन ने सभी लोहा व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों को गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयोजन भी इस गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान किये जायेंगे। इसमें हाऊजी गेम, गायन प्रतियोगिता, भजन संध्या, एवम् सांस्कृतिक आयोजन एवम् रंगारंग आयोजन आयोजित किए जायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









