यूथ हॉस्टल ग्वालियर ने किया वृक्षारोपण एवं ट्रैकिंग कार्यक्रम
Sep 14 2021
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर के 35 सदस्यों ने शीतला माता मार्ग स्थित फार्म हाउस में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। लगभग 35 सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें जामफल, हरसिंगार, अशोक, सीताफल, आम के पौधे लगाए। साथ ही उन्हें पूर्ण वृक्ष के बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लिया। सभी सदस्य अपने-अपने टू व्हीलर से शीतला माता मंदिर पहुंचे, जहां माता रानी के दर्शन करने के पश्चात, शीतला माता के घने जंगल व पहाड़ी के दुर्गम क्षेत्र में लगभग 4 किलोमीटर की ट्रैकिंग पूर्ण की। घनी झाडिय़ों से आच्छादित पहाड़ी पर ट्रैकिंग करना अत्यंत कठिन लेकिन आनंदमय रहा। कोरोना महामारी के चलते यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा ट्रैकिंग व एडवेंचर कार्यक्रमों पर रोक थी, जिसके चलते कार्यक्रम नही हो सके।
ट्रैकिंग के कार्यक्रम में सभी के प्रेरणा स्रोत 65 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जयदेव गुप्ता रहे जिन्होंने पूरे जोश के साथ सभी ट्रेकर्स के बराबर से अपना ट्रैक पूर्ण किया। संस्था सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने भविष्य में और भी ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन सभी सदस्यों को देते हुए बताया कि ग्वालियर का मौसम एडवेंचर कार्यक्रमों के बहुत ही प्रतिकूल रहता है, गर्मी व उमस होने से बहुत परेशानी होती है इसलिए अक्टूबर से मार्च माह के बीच फेमली ट्रेकिंग, एडवेंचर के कई कार्यक्रम करने का कलेण्डर तैयार किया जा रहा है।
ट्रेकिंग कार्यक्रम भूपेंद्र शर्मा और समीर भार्गव के नेतृत्व में किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से सुनील राय, गौरव सिंघल, सुनील सोनी, पवन गर्ग, सतीश अग्रवाल, देवेंद्र बांदिल, डॉ डीपी नागर, मुकेश अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अरुण सिंघल आदि ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









