मंदिर में चोरी करने वाले पकड़े - नशे के लिए रुपए चाहिए थे, सोचा भगवान से ही ले लेते हैं
Sep 14 2021
ग्वालियर। डबरा के हनुमान मंदिर में ताले चटकाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरियां करते हैं। पकड़े जाने के बाद हवालात में बोले-नशे के लिए रुपए चाहिए थे, सोचा भगवान से ही ले लेते हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। पुलिस क्षेत्र की अन्य चोरियों के बारे में पता कर रही है।
एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि एक डबरा देहात थाना क्षेत्र स्थित संकट मोचन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के ताले तोड़कर चोर हनुमान जी के पैरों में पहने चांदी के कड़े तथा चढ़ोत्तरी के कुछ रुपए चोरी कर ले गए थे। मामले का पता तब चला जब अगले दिन सुबह पुजारी श्याम बाबू शर्मा मंदिर में पूजा अर्चना करने आए। ताले टूटे हुए थे और चांदी के कड़े गायब दिखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मंदिर में चोरी को पुलिस ने गंभीरता से लिया, साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। जांच की तो पता चला कि दो युवक रवि और दिनेश पिछले दो दिन से मंदिर के आस-पास चक्कर काट रहे थे। मामले का पता चलते ही संदेहियों की तलाश की और दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वह चोरी से इनकार करते रहे, तब पुलिस टीम उनको लेकर उनके घर पहुंची और तलाशी ली तो हनुमान जी के कड़े बरामद हो गए। पुलिस ने कड़े बरामद कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पकड़े गए चोरों से कड़े व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
पकड़े गए दोनों चोर स्मैक के नशे के आदी हैं। इनका कहना है कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करते हैं। उस दिन भी भगवान के कड़े उन्होंने नशे के लिए ही चोरी किए थे। सोचा था भगवान किसी को नहीं बताएंगे कि उनके भक्तों ने ही चोरी की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









