दैनिक “आचरण” के प्रधान संपादक स्व. कुर्रेशी के निधन पर .जनसंपर्क परिवार ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं

Sep 13 2021

ग्वालियर 13 सितम्बर  दैनिक समाचार पत्र “आचरण” के मालिक एवं प्रधान संपादक  ए. एच. कुर्रेशी का आज आकस्मिक निधन हो गया है। हृदय गति के रूकने से हुए आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर फैल गई। जनसंपर्क विभाग परिवार ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया हैसंभागीय जनसंपर्क कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर स्व. कुर्रेशी के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की गई हैं। अपर संचालक जनसंपर्क श्री जी एस मौर्य सहित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए इस दु:खद घड़ी में उनके परिवार को गहरा दु:ख सहन करने की शक्ति ईश्वर दे, ऐसी प्रार्थना की है