जन शिकायतों के निराकरण में ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी – कलेक्टर सिंह .अपर आयुक्त नगर निगम एवं सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश मैराथन बैठक लेकर की सीएम हैल्पलाइन, टीएल, जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों के निराकरण की समीक्षा
Sep 13 2021
ग्वालियर 13 सितम्बर जन शिकायतों के निराकरण में ढ़िलाई कदापि बर्दाश्त नहीं होगी। जो अधिकारी-कर्मचारी जन शिकायतों के निराकरण में रूचि नहीं ले रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। यह बात कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कही। उन्होंने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर सीएम हैल्पलाइन, समय-सीमा एवं जन-सुनवाई में आईं जन शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। साथ ही शासन स्तर, विभिन्न आयोग एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा लिखे गए पत्रों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी बैठक में कीकलेक्टर ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर यदि सीएम हैल्पलाइन व टीएल सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में अच्छी प्रगति नहीं आई तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय में हर दिन जन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करें और एक-एक आवेदन को स्वयं देखें। कलेक्टर ने शिकायतों के सकारात्मक निराकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निराकरण ऐसा हो, जिससे आवेदक को संतुष्टि मिलेबैठक में अपर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी व श्री रिंकेश वैश्य सहित जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थेइनके खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश विभागवार समीक्षा के दौरान समय-सीमा वाले पत्रों सहित अन्य जन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही व ढ़िलाई सामने आने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा और नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन उन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए जिनकी लापरवाही की वजह से जन शिकायतों के निराकरण में देरी हुई हैकलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के समय-सीमा वाले पत्रों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर डॉ. सचिन श्रीवास्तव की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि इनकी पदस्थापना प्रशासनिक पद पर न की जाए। उन्होंने टीएल के निराकरण में देरी के लिये जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 संजय जोशी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। स्वास्थ्य विभाग की एक शिकायत के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर शिकायत का निराकरण होने तक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कौरव का वेतन रोकने के निर्देश भी बैठक में दिए। इसी तरह एनआरसी में पदस्थ एक कर्मचारी का बिना कारण वेतन रोककर रखने के लिए दोषी कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैंअवैध कॉलोनी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनी बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही शासन के प्रावधानों के तहत अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा संबंधित राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को कदापि विकसित न होने देंविशेष ग्राम सभाओं में फसल सर्वे की सूची का वाचन कराएँ बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर 15 सितम्बर को जिले की हर ग्राम पंचायत में 15 सितम्बर को ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। जिला स्तरीय अधिकारी इन ग्राम सभाओं में पहुँचकर अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूची पढ़कर सुनाएँ। साथ ही राहत वितरण के बारे में भी जानकारी दें। फसल क्षति की सूची चस्पा कर उसका वाचन जरूर कराया जाए। इसके अलावा शेष लोगों का टीकाकरण, डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव और उपचार के उपाय, आजादी के अमृत महोत्सव की गतिविधियों इत्यादि के बारे में भी जानकारी दें। कलेक्टर सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम सभाओं को सुनियोजित ढंग से आयोजित करने के लिये जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सोंपी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









