गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर राजीव गांधी परिसर में.स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन" द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई

Sep 12 2021

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर  राजीव गांधी परिसर में.स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन" द्वारा  विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई , और द्वितीय दिवस पर महिलाओं द्वारा भक्ति पूर्ण भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न हुआ l  जिसका लाइव प्रसारण फेसबुक, यू ट्यूब, और स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन के पेज पर सीधा प्रसारण किया जा रहा हैं जिसमें महिला मंडली द्वारा गणेश जी पर आधारित भजन गाए गए , जिसमें  मति अर्चना चौहान द्वारा " तोहे सिमरू गौरी गणेश  मति मीना सोनी द्वारा पहले तुझको मनाऊं गौरी के लाला   मति जुली शर्मा द्वारा " घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो  मति उमा राजपूत द्वारा " शंकर पार्वती के पुत्र झूले पालना , इस प्रकार महिला संगीत मंडली के सभी सदस्यों द्वारा भजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन द्वारा तृतीय दिवस पर कैरम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी , चतुर्थ दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता और पंचम दिवस को गायन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें उम्र का बंधन नहीं हैं , इसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रथम , द्वितीय और तृतीय नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र , फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा , प्रतियोगिता में भाग लेने का शुल्क एक सौ रुपए प्रति प्रतिभागी रहेगा