अधेड़ ने पेड़ पर लगाई फांसी

Sep 12 2021

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने पिंटू पार्क के आगे आईसर एजेंसी के बगल में एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह के समय आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को उतारा। बताया जाता है कि मृतक ने पेड़ की मोटी टहनी से फंदा बनाकर अपना जीवन समाप्त किया है।
उसकी जेब में एक देशी शराब का वाटर मिला है। पुलिस के साथ पहुंचे फोरेंसिक एसपर्ट ने जांच शुरू की। प्रांरभिक पड़ताल में सामने आया है कि मृतक ने सफारी नुमा कपड़े और जोधपुरी चप्पले पहनी हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए प्रयासरत है।