पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया ने की आरती

Sep 12 2021

ग्वालियर। लोहा व्यवसायी संघ रजि ग्वालियर का गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रात: 9:30 बजे आरती धनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक भांडेर ने की। इस गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान कई  अयोजन किए जायेंगे, इसमें हाऊजी गेम, गायन प्रतियोगिता, भजन संध्या आदि शामिल हैं। इस आयोजन में संजय क_ल, संजय जैन, निर्मल जैन, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविन्द मंगल, बालकृष्ण अग्रवाल, राजेंद्र सिजरिया, राकेश बिलैया, अशोक गुप्ता, नरेंद्र छिरोल्या, वैभव सिंघल, राम सरावगी, महेंद्र बांदिल, कपिल गोयल, श्याम सरावगी, निर्मल कुमार जैन मुरैनावाले, धर्मवीर भिलवार उपस्थित थे पूजा अर्चना के लिए धीरज शास्त्री द्वारा की जा रही है।