22 सितंबर को सिंधिया की रैली पर प्रशासन रोक लगाए-शर्मा

Sep 12 2021

ग्वालियर। आगामी 22 सितबर को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया का शहर आगमन का कार्यक्रम है। इस दौरे का शहर जिला कांग्रेस कमेटी पुरजोर विरोध करेगी। इसको लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आहुत की गई। बैठक में बताया गया कि केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री की 22 सितंबर को ग्वालियर में गोला का मंदिर से महाराज बाड़ा तक रैली आयोजित की जाएगी। जबकि धारा 144 कोविड 19 एवं धारा 188 लागू है। यह रैली आयोजित होती है तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार, विधायक लाखन सिंह, बालेन्दु शुक्ला, भगवान सिंह यादव, डॉ. देवेन्द्र शर्मा और सुनील शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।