लैक्मे कंपनी का ब्रांड टैग लगाकर बेच रहे थे नकली आई लाइनर ,10 लाख का माल जब्त
Sep 12 2021
ग्वालियर। यदि आप किसी ब्रांड का आई लाइनर, फेस पाउडर, सन्स क्रीम खरीद रहे हैं तो सावधान रहें, हो सकता है दुकानदार आपसे ब्रांड के पैसे तो ले रहा है, लेकिन दे रहा है कोई नकली सामान। जी हां ग्वालियर के चिटनिस की गोठ में पुलिस ने कॉस्मेटिक शॉप पर छापा मारकर 10 लाख रुपए का नकली प्रोडक्ट जब्त किए हैं।
इस शॉप से लैक्मे कंपनी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई कंपनी की ओर से आई शिकायत के बाद की है। यह दुकान गुलाब मार्केट स्थित हर्ष ट्रेडर्स के नाम से है। इसकी शिकायत हिंदुस्तान लीवर के अधिकारियों ने एसपी से की थी। पुलिस ने शॉप के मालिक पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के कोतवाली स्थित चिटनिस की गोठ गुलाब मार्केट में हर्ष ट्रेडर्स के नाम से कॉस्मेटिक की दुकान है। इस दुकान पर पुलिस की टीम ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की। इस छापामार कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान लीवर कंपनी के लैक्मे के प्रोडक्ट के कई डुप्लीकेट कॉस्मेटिक प्रोडक्ट क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक, नेल पॉलिश और अन्य सामान मिला। जब कंपनी के अधिकारियों ने प्रोडक्ट को चेक किया तो पूरा माल नकली था जो महिलाओं के लिए हानिकारक था। वहीं पुलिस ने इस नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के सामान को जप्त कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस जप्त किए गए पूरे सामान के साथ दुकान संचालक हर्ष को भी थाने पर ले आई और उससे पूछताछ के बाद कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नकली प्रोडक्ट बेचने की 3 महीने से मिल रही थीं शिकायते
जानकारी देते हुए हिंदुस्तान लीवर कंपनी के जांच अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उनको कई दिनों से इस कॉस्मेटिक दुकानदार के द्वारा हिंदुस्तान लीवर कंपनी के लैक्मे ब्रांड के नकली और कॉपी प्रोडक्ट बेचने की सूचना मिल रही थी। जब उनके द्वारा जांच की गई तो यह सही पाया गया और इसकी शिकायत एसपी अमित सांघी से की गई तभी एसपी ने तत्काल कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया। फिलहाल पुलिस ने दुकान संचालक हर्ष के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई बनवारी लाल मिश्रा का कहना है कि नकली प्रोडक्ट मिले हैं। यह कस्टमर के साथ धोखा है। दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









