स्वामी विवेकानंद सेवा समिति ने खेल पुरस्कार से विभूतियों का सम्मान किया

Sep 12 2021

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो सम्मेलन की 128 वी जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में दर्पण कॉलोनी स्टेडियम में खेल जगत से जुड़ी विभूतियों का स्वामी विवेकानंद खेल पुरस्कार सम्मान साफा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, आशीष अग्रवाल, केशव पांडे, अशोक निगम ने हॉकी क्षेत्र से परमजीत सिंह ,बॉक्सिंग से तरनेश तपन, एनआईएस कोच अविनाश भटनागर, विक्रम अबार्डी, नीरज राणा को सम्मानित किया। 
इस अवसर पर संस्था के नूतन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, उमेश भदोरिया, प्रेम मंडेलिया, संजीव शर्मा, दीपक तिवारी, पवन जाट, नरेंद्र दादौरिया, नितिन तोमर, विशाल तोमर, गौतम पाराशर, जितेंद्र शर्मा, राज, शिल्पा जैन सहित कई युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।