युवती ने लव मैरिज के 20 दिन बाद किया सुसाइड, 3 महीने की दोस्ती फिर प्यार, परिवार से लड़कर की शादी
Sep 12 2021
ग्वालियर। एक युवती ने लव मैरिज के 20 दिन बाद फांसी लगा ली। दोनों की मुलाकात तीन महीने पहले हुई थी। फिर दोस्ती और प्यार हुआ। दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो परिवार रोड़ा बन गए। इस पर दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और युवती ने खुदकुशी कर ली। मामले को लेकर दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति है।
उपनगर मुरार के सिद्धेश्वर नगर निवासी 22 साल की नेहा चौहान सिटी सेंटर पटेल नगर में प्राइवेट ऑफिस में जॉब करती थी। अपने काम पर आने जाने के दौरान करीब 3 महीने पहले उसकी दोस्ती पटेल नगर में रहने वाले राहुल बाथम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मुलाकात होने लगी। 22 अगस्त को दोनों ने अपने-अपने परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी कर ली।
अपनी शादी के लिए अपने परिवारों के खिलाफ जाने वाले प्रेमी जोड़े में शादी के बाद से ही झगड़े शुरू हो गए। रात को भी नेहा और राहुल के बीच बहस हुई। इस पर दोनों अलग-अलग सो गए। सुबह 3.30 बजे तक राहुल ने नेहा को सोता देखा था। इसके बाद वह सो गया। जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसी रूम में नेहा ने फांसी लगा ली है। उसने उसकी नब्ज टटोली तो सांसे थम चुकी थीं। मामले की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। नेहा के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
मामूली बहस हुई थी, पता नहीं यह कदम उठा लेगी
इस मामले में नेहा के पति राहुल का कहना है कि उन दोनों में बहुत प्यार था। रात को सोते समय मामूली बहस हुई थी। उसके बाद खाना खाकर हम दोनों सो गए। पता नहीं था सुबह जब नींद खुलेगी तो नेहा हमेशा के लिए मुझे छोड़कर चली जाएगी। उसने यह कदम क्यों उठा लिया, पता नहीं है।
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी आनंद बाजपेई का कहना है कि एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतका ने 20 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









